Site icon OmExpress

12 साल पुराने धरना मामले में कोर्ट में राबड़ी संग पेश हुए लालू

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

पटना : राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी व पूर्व सीएम राबड़ी देवी के साथ शुक्रवार सुबह चुनाव से संबंधित धरना-प्रदर्शन मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए हैं। कोर्ट में लालू यादव ने अपना पक्ष रखा है। यह मामला 2010 में जीआरपी पटना के सामने धरना देने से संबंधित है।
मानहानि मामले में अकेले लालू हुए पेश
वहीं, एक मानहानि के एक अन्य मामले में इसी कोर्ट में सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पेश हुए। यह मुकदमा भागलपुर के उदयकांत मिश्रा ने दायर किया था। मिश्रा ने एक टिपण्णी पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
किडनी ट्रांसप्लांट को अभी सिंगापुर नहीं जा सकेंगे लालू
इसके अलावा सीबीआई विशेष कोर्ट की ओर से लालू यादव के पासपोर्ट मामले की सुनवाई के लिए अब 14 तारीख को सुनवाई की जाएगी। ये सुनवाई 10 तारीख यानी आज होनी थी लेकिन सुनवाई टल गई। ऐसे में लालू प्रसाद यादव को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाना है और उन्हें पासपोर्ट जल्द से जल्द चाहिए लेकिन सुनवाई की तारीख आगे बढ़ जाने से उनकी परेशानी बढ़ सकती है।

Exit mobile version