Site icon OmExpress

14 अगस्त को होगा राजस्थान विधानसभा का विशेष सत्र

जयपुर। बुधवार को प्रातः राज्य सरकार द्वारा राज्यपाल को भेजे गए प्रस्ताव को लौटाने के बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल के मध्य हुई सौहार्दपूर्ण बैठक ने आखिर विधानसभा सत्र आयोजित करने का फार्मूला तैयार कर ही दिया। सूत्रों के अनुसार राज्यपाल 21 दिन के नोटिस पर विशेष सत्र बुलाने को तैयार हुए इस आधार पर शाम को गहलोत सरकार की कैबिनेट बैठक में चौथी बार विधानसभा सत्र बुलाने के लिए प्रस्ताव राजभवन भेजा गया, जिसे राज्यपाल कलराज मिश्र ने स्वीकार करते हुए 14 अगस्त को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की स्वीकृति दी है। सूत्रों के अनुसार इस 21 दिन के नोटिस को 25 जुलाई से गिना जायेगा। इसके साथ ही अभी विधायकों को 14 अगस्त तक बाड़ेबंदी में रखा जा सकता है।

Exit mobile version