Site icon OmExpress

145 वि़द्यार्थियो को गर्म स्वेटर जर्सी वितरण की

बीकानेर ! बीकानेर व्यापार उधोग मंडल द्वारा सोमवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोटावता कोलायत के पास अध्ययनरत 145 वि़द्यार्थियो को गर्म स्वेटर जर्सी वितरण कार्यक्रम रखा गया मुख्य अतिथि के रूप मे सम्बोधित करते हुए बीकानेर व्यापार उधोग मंडल के उपाध्यक्ष विष्णु पुरी ने कहा हमेशा समय का सदुपयोग करने का आव्हान बालको से किया बीकाजी गु्रप द्वारा सभी विद्यार्थियो को वितरित नमकीन पैकेट तथा उघोग मंडल द्वारा वितरित गर्म स्वेटर जर्सी मिलने पर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिली तथा खिलखिलाते चेहरे की मुस्कान यह दर्शा रही थी कि वास्तव में गर्म स्वेटर/जर्सी की आवश्यकता बच्चो को कितनी थी।बीकानेर व्यापार उधोग मंडल से जुडे सुशील शर्मा ने कहा कि सरकारी योजना के साथ जनसहभागिता भी आवश्यक हेै ताकि सरकारी विद्यालयो में संसाधनो के माध्यम से अध्ययनरत बालक बालिकाओ के विकास को आगे बढाया जा सके आज के कार्यक्रम मे उपाध्यक्ष विष्णु पुरी सुशील शर्मा गोविंद सिंह कच्छवा सतीश पुरोहित और स्कूल स्टाफ उपस्थित थे

Exit mobile version