Site icon OmExpress

151 कन्याओं का पूजन किया, झूलेलाल के भजनों से गूंजा बीकानेर

बीकानेर । अमरलाल मंदिर ट्रस्ट रथखाना और सुदर्शना नगर,पवनपुरी स्थित झूलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर झंडारोहण और नवरात्रा घट की स्थापना की गई। संत कंवरराम सिन्धी समाज ट्रस्ट एवं भारतीय सिन्धु सभा महानगर की ओर से बुधवार को धोबीतलाई में तीन दिवसीय असुचंड महोत्सव के तीसर व अंतिम दिन मुख्य अनुष्ठान किए गए। सभा के वरिष्ठजन श्याम आहूजा, लाचंद तुलसानी मनुमल दीपचंद सदारंगानी, अर्जुनदास आवतरामानी, मानसिंह मामनानी के सान्निध्य में सुबह झंडारोहण के बाद संत कंवरराम सिंधु भवन स्थित झूलेलाल मंदिर में भजनों की गंगा बही। दुर्गा मां व झूलेलाल के जयकारों के बीच मोहल्ले में गृहणियों व बालिकाओं ने घरों के बाहर रंगोली सजाई। अमरलालजी की भव्य आदमकद मूर्ती का अभिषेक किया गया व पूजा-अर्चना तथा आरती की गई।

दोपहर में 151 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन करवाया तथा भेंट स्वरूप सामग्री दी। टीकम पारवानी, मनीष भगत, ट्रस्ट के तेजप्रकाश वलीरमानी व सभा के किशन सदारंगानी, ने बताया कि श्रद्धा से सराबोर माहौल में मनाये गये इस महोत्सव के पर भक्तों ने देवी मां और झूलेलाल के जयकारों से समूचे मोहल्ले को गुंजायमान कर दिया। महिला मंडली ने पल्लव डाल कर अरदास करवाई। श्याम वाधवानी ने बताया कि दिनभर अनुष्ठान चलते रहे हैं। संध्याकालीन भजनमाला व युवाओं के छेज नृत्य के बाद असुचंड महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजननों को पवित्र जोत का जल में विसर्जन कर विराम दिया जाएगा।
बनी रही सिन्धी लोक भजनों की गूंज
भक्ति संगीत के आयोजन में मातृशक्ति रूक्मणी वलीरमानी, भारती ग्वालानी, कमला सदारंगानी, ज्योति नवानी, कांता हेमनानी, निर्मला हरवानी ने सिन्धी लोक भजन प्रस्तुत किए।(PB)

Exit mobile version