चुनाव आयोग से मिले अब तक के रुझानों में उत्तर प्रदेश की 11 सीटों में से 1 पर बहुजन समाज पार्टी, 6 पर बीजेपी, 1 पर कांग्रेस और 2पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है. एक पर अपना दल (सोनेलाल) आगे है!

गुजरात की 6 सीटों में से फिलहाल 3 पर कांग्रेस और 3 पर बीजेपी आगे है
बिहार की 5 सीटों में से 2 पर जदयू, 1 पर कांग्रेस, 1 पर बीजेपी और 1 पर राजद आगे चल रही है.
केरल की 5 सीटों में से 2 पर कांग्रेस, 2 पर मार्क्सवादी पार्टी और एक पर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग आगे है
पंजाब की 4 सीटों में से 3 पर फिलहाल कांग्रेस आगे है जबकि एक पर शिरोमणी अकाली दल आगे है.
असम की चारों सीटों वपर बीजेपी आगे है.
सिक्किम की 3 में 2 सीटों के अब तक चुनाव के रूझान आ गए हैं. इनमें से एक में बीजेपी आगे है.
राजस्थान में दो पर परिणाम आगये है सीटों पर सत्ताधारी कांग्रेस की मंडवा रीता चौधरी ने चुनाव जीत लिया है वही आर एल पी भाजपा समर्थन में नारायण बेनीवाल ने चुनाव जीत लिया है”
हिमाचल प्रदेश की दो सीटों पर बीजेपी आगे है.
तमिलनाडु की दो सीटों पर एआईएडीएमके ने बढ़त बनाई हुई है.

आज अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मेघालय, ओडिशा, तेलंगाना और पुदुचेरी का एक एक सीट पर भी मतगणना हो रही है.!
महाराष्ट्र में भाजपा के छह मंत्री पीछे।