जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर से पुत्रमोह के कारण जाटों के निशाने पर आ गए हैं। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से चुनाव लड़ने के लिए डूडी की तैयारियों को जिस तरह से दरकिनार किया गया है, उससे कांग्रेस संगठन में भी गुट बन्दी हो गई है। लोगों का कहना है कि इससे साफ जाहिर हो रहा है कि तह सारी तिकड़म वैभव को अध्यक्ष बनाने के लिए हुई है।
जानकारों का कहना है कि अगर बेनीवाल और डूडी एक हो जाते हैं तो कांग्रेस को बड़ा खतरा हो सकता है। सनद रहे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया कुछ दिन पूर्व ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार के गिरने की घोषणा कर चुके हैं। आज भी पूनिया ने कहा है कि कांग्रेस संगठन को खत्म करने के लिए जो बात गांधी जी ने कही थी, वह काम अशोक गहलोत पूरा करेंगे।