Site icon OmExpress

19 मार्च को बीकानेर में होगा अखिल भारतीय कथाकार सम्मेलन


बीकानेर, (कविता कंवर राठौड )। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की एक बैठक 19 मार्च को जोधपुर प्रांत द्वारा बीकानेर में आयोजित कथाकार सम्मेलन हेतु पूर्व तैयारी बैठक व्यास कॉलोनी स्थित विनोदकुमार ओझा के आवास में आयोजित की गई । बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं चर्चा की गई । बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अन्नाराम शर्मा ने की। उपस्थित सभी सदस्यों के समक्ष सम्मेलन हेतु विभिन्न तैयारी टीमों, दायित्वों, व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों की आवास, भोजन आदि की व्यवस्था आदि पर चर्चा की गई । बैठक में चन्दन तलरेजा, अख़िलानन्द पाठक, राजाराम स्वर्णकार, आशा शर्मा, ज्योति वधवा रंजना, विनोद कुमार ओझा और राजीव गौतम ने विचार व्यक्त किए ।

Exit mobile version