Site icon OmExpress

2 नवंबर को गुजरात के कांडला पोर्ट से 2600 टन डीएपी की पहली रेक

बीकानेर ( ओम एक्सप्रेस )। बीकानेर में उवर्रक की आपूर्ति के लिए केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के सकारात्मक प्रयास रंग लाए। 2 नवंबर को गुजरात के कांडला पोर्ट से 2600 टन डीएपी की पहली रेक रवाना होगी, जिसके लिए केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रासायनिक एवं उवर्रक मंत्री मनसुख भाई मण्डाविया का आभार व्यक्त किया।

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने समस्त संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर बीकानेर में किसान कल्याण हेतु समय पर डीएपी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार किसानों के हितों के लिए आवश्यक हर कदम उठाने के लिए कटिबद्ध है।

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि मोदी सरकार कृषक कल्याण के लिए संकल्पित सरकार है। साथ ही बीकानेर के कृषक समुदाय को समय पर उवर्रक एवं संबंधित तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जाएगा। कांडला पोर्ट से कल रवाना होने वाली ट्रेन में आई.एफ.सी.सी.ओ कम्पनी द्वारा समन्वय किया जाएगा। ये रैक अगले 2-3 दिन में लालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, जिसके द्वारा डीएपी का नियमानुसार वितरण भी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियां को दिशा-निर्देश दे दिया गया है।

Exit mobile version