Site icon OmExpress

200 परिवारों को रसोई का राशन सामान व अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध करवाया

बीकानेर /दीपावली के पावन पर्व पर श्रीकृष्ण अन्न क्षेत्र द्वारा दीपावली से पूर्व सोमवार को स्थानीय जस्सूसर गेट के अन्दर श्रीकृष्ण अन्न क्षेत्र प्रांगण में 200 परिवारों को रसोई का राशन सामान व अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध करवाया गया।

श्रीकृण अन्न क्षेत्र के संयोजक मगनलाल चाण्डक ने बताया कि इस अवसर पर कोलकात्ता निवासी जीवण लाल बाहेती परिवार की ओर संजय बाहेती ने दीपावली के लिए लापसी का सामान उपलब्ध करवाया। वहीं बीकानेर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी की माताजी श्रीमती कमला देवी राठी ने उपस्थित पारिवारिक सदस्यों को दीपावली की मिठाई का भी वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जुगल राठी, संजय बाहेती, रामरतन धारणिया, गोपाल कोठारी, घनश्याम कल्याणी, अशोक बागड़ी, अनिल चाण्डक, नारायण दास डागा, सुशील मूंधड़ा, आनन्द चाण्डक, रमेश मूंधड़ा आदि कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Exit mobile version