Site icon OmExpress

21 जुलाई से प्रारम्भ होगा इंडिया एमएसएमई वीक,बीकानेर से होगी शुरूआत

-संभागीय आयुक्त ने किया पोस्टर का विमोचन
बीकानेर,। उद्यमियों व निवेशकों को लघु व मध्यम उद्योगों में नए निवेश हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 21 जुलाई से ’इंडिया एमएसएमई वीक’ प्रारम्भ होगा। इस आयोजन की शुरूआत बीकानेर से होगी। संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने शुक्रवार को ‘इंडिया एमएसएमई वीक’ के पोस्टर का विमोचन किया। संभागीय आयुक्त डॉ पवन ने कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों के हितों में संवेदनशीलता के साथ काम कर रही हैं। राज्य सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं से राज्य में निवेश का नया माहौल तैयार हुआ है। राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में सहभागिता से यह आयोजन किया जा रहा है। इससे नए उद्यमियों को यहां निवेश करने तथा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का अवसर प्राप्त होगा। नए निवेश और उद्योग खुलने से इस क्षेत्र में रोजगार की नई संभावनाएं पैदा हो सकेंगी। पोस्टर का विमोचन करते हुए उन्होंने कहा कि विभाग इस आयोजन का प्रचार प्रसार कर नए लोगों का भी इस कार्यक्रम से जोड़ें।
जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को उद्यमियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से  बीकानेर में 21 जुलाई को होटल वसंत विहार में इंडिया एमएसएमई वीक का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान व्यावसायिक संभावनाओं, निर्यात एवं आयात तकनीकों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर बिजनेस रैंकर्स मैगज़ीन के मूलचंद चाहर एवं शिव कुमार उपस्थित रहे।

Exit mobile version