Site icon OmExpress

22 अक्टूबर मंगलवार को बैंक हड़ताल

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने बुलाई है राष्ट्रब्यापी हड़ताल।

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) और भारतीय बैंक कर्मचारी महासंघ (BEFI) ने 10 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय के विरोध में 22 अक्टूबर 2019 को बैंकों की हड़ताल बुलाई है।

इस हड़ताल की वजह से अधिकतर सरकारी बैंकों के कामकाज प्रभावित होने की आशंका है।

रांची। बैंक कर्मचारियों का 22 अक्टूबर को देशव्यापी हड़ताल को झारखंड राज्य किसान सभा ने किया समर्थन

केन्द्र सरकार द्वारा 10 बैंकों को 4 बड़े बैंकों में विलय करने व राष्ट्रीय कृत बैंकों को खत्म किए जाने के प्रयासों और जनता पर शेवा शुल्क का बोझ डाले जाने के खिलाफ बैंक कर्मचारी यूनियन द्वारा की जा रही देशव्यापी हड़ताल और विरोध प्रदर्शन की कार्रवाई को अखिल भारतीय किसान सभा के अह्वान पर झारखंड राज्य किसान सभा समर्थन करती है, साथ ही साथ झारखंड राज्य किसान सभा एकजुटता दिखाती है। झारखंड राज्य किसान सभा अपनी तमाम इकाईयों से अह्वान करतीं है कि वो बैंक कर्मचारियों के हड़ताल के साथ एकजुटता दिखाते हुए उनके हड़ताल में सक्रिय रूप से शामिल रहे, ताकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों वो सामाजिक बैंकिंग को बचाया जा सके। विरोध का जैसा भी रूप यूनियनों द्वारा अख्तियार किया गया हो उस विरोध प्रदर्शन में जरुर शामिल रहें ।

Exit mobile version