Site icon OmExpress

27 नवंबर को लॉंच होगा क्राइम रिपोर्टर रोशन बाफना व यश बैद का लव सॉन्ग

बीकानेर। कोरोना ने वर्ष 2020 को हर इंसान के लिए अब तक का सबसे बुरा वर्ष बना दिया। 2020 के इस बुरे समय की ऊब को खत्म करने के लिए रोशन म्यूजिक कंपनी एक सिंगल लेकर आ रही है। इस गाने के बोल हैं ‘2020 से तो अच्छा हूं मैं’। गाना रोशन म्यूजिक कंपनी के यू-ट्यूब चैनल पर 27 नवंबर की दोपहर से सुना जा सकेगा।बीकानेर के क्राइम रिपोर्टर रोशन बाफना इस गाने के कंपोजर व राइटर हैं। वहीं आवाज़ रोशन बाफना व यश बैद की है। गाने के म्यूजिक पर जयकमल स्टूडियो के येशुदास भादानी ने बेहतरीन काम किया है।रोशन बाफना का कहना है कि इश्क़ से इश्क़ करने वाले युवाओं को यह गाना जरूर सुनना चाहिए। डांस बीट की मस्ती से सजा यह गाना आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा।

Exit mobile version