Site icon OmExpress

मुम्बई में भीषण आग से 16 की मौत

मुम्बई। मुंबई के लोअर परेल के कमला मिल कंपाउंड के मोजोस लाउंज में भीषण आग की वजह से 16 लोगों की मौत हो गई है. ये आंकड़ा और बढ़ सकता है. मरने वालों में ज़्यादातर 22 से 30 साल के लोग हैं. हादसे में 12 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं. घायलों को किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल और केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आग बीती रात 12:30 बजे के कऱीब कंपाउंड के 2 रेस्टोरेंट में लगी. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया. आग इतनी भीषण थी कि दमकल की 8 गाडिय़ों और 6 वाटर टैंक को आग पर क़ाबू पाने में 2 घंटे से ज़्यादा का समय लग गया. जिस समय आग लगी, उस समय 50 लोग रेस्टोरेंट में मौजूद थे. कमला मिल कंपाउंड में कई कॉरपोरेट दफ़्तरों के अलावा कई न्यूज़ चैनलों के दफ़्तर भी हैं. आग की वजह से उनका प्रसारण भी रोक दिया गया है. आग लगने की वजह अभी साफ़ नहीं है. मोजो मेस्त्रो रेस्टोरेंट के मालिक के खि़लाफ़ ग़ैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.

Exit mobile version