Site icon OmExpress

3 अक्टूबर से राज्य सरकार द्वारा कोरोना से बचाव जन जागरूक अभियान का शुभारंभ

बीकानेर 4 अक्टूबर। शहर जिला महिला कांग्रेस की ओर से रविवार को रविन्द्र रंगमंच में 3 अक्टूबर से राज्य सरकार द्वारा कोरोना से बचाव जन जागरूक अभियान का शुभारंभ मास्क एवं सेनिटाइजर वितरण के साथ किया गया।शिक्षा मंत्री एवं बीकानेर जिला प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा,ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी कल्ला,उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी,विधायक गोविंद राम मेघवाल,पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी,जिला प्रमुख सुशीला सिंवर ने 200 मास्क एवं 40 सेनिटाइजर वितरण कर जिला महिला कांग्रेस के अभियान का शुभारंभ किया।

शहर जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी के खिलाफ जन जागरूकता अभियान 4 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा।इसके अंतर्गत शहर जिला महिला कांग्रेस द्वारा जरूरतमंद को मास्क एवं सेनिटाइजर वितरण कर कोरोना महामारी के प्रति जागरूक कर इसे बचाव के उपाय बता कर महामारी के प्रकोप को समाप्त करने के प्रयास किये जायेंगे।
शहर महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रियंका गहलोत ने कहा कि कच्ची बस्ती एवं झुग्गी झोपड़ी में निःशुलक मास्क उपलब्ध करवाए जाएंगे।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष महेंद्र गहलोत,सुषमा बारूपाल,मानसी गहलोत,सुमन त्रिपाठी,आशा स्वामी सहित महिलाओं ने मास्क वितरित किये।

Exit mobile version