– हादसा नागौर रोड बोडिंद के पास हुआ।
–मरने वालों में तीनों की उम्र 23 से 32 साल के बीच

नागौर।होली पर गेर नृत्य देखकर गांव लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पलटते ही कार में आग लग गई, जिसमें जलकर तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर घायल भी हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरने वालों के नाम महेंद्र (30), लालाराम (32) और अमरसिंह (23) थे। हादसा जिले के जायल क्षेत्र की रविवार रात की है।

– पुलिस मौके पर पहुंची

गंभीर घायल युवक के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसा नागौर रोड बोडिंद के पास हुआ। युवक गैर नृत्य देख कर वापस गांव आ रहे थे। घटना के बाद जायल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मृतकों में महेंद्र झलालड़ क्षेत्र का रहने वाला है। लालाराम और अमरसिंह कुसिया गांव के रहने वाले हैं। चारों दोस्त कार से ही एक साथ गैर नृत्य देखने के लिए निकले थे।