Site icon OmExpress

30 वर्षीय युवक असरूद्दीन गिरफ्तार, राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में था लिप्त

अलवर। राजस्थान के अलवर में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त युवक को तिजारा से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तिजारा के बैंगनहेडी गांव में पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा 30 वर्षीय युवक असरूद्दीन को पकड़ा है। जो टेलीग्राम पर इस्लामिक मीडिया ग्रुप बनाकर आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद,अलकायदा एवं आईएसआई की नीतियों को प्रसारित करने का काम किया करता था। पुलिस ने बताया कि उसका ध्येय दूसरे लोगों को भी आतंकी संगठनों की नीतियों से प्रभावित करना और उन आतंकी संगठनों ये जोड़ना रहता था। इस युवक के पास पाकिस्तान,ईरान एवं बर्मा सहित अन्य देशों के नंबर भी मिले हैं। पुलिस इसको आधार मानकर उस युवक के बाहरी देशों में संपर्क खंगालने को लेकर अनुसंधान कर रही है।

Exit mobile version