Site icon OmExpress

31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का 146 वी जयंती समारोह मुजफ्फरपुर में किया जा रहा है आयोजित

– मुजफ्फरपुर। अनमोल कुमार

31 अक्टूबर ,रविवार को प्रातः 10 बजे, लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी का 146 वीं जयन्ती समारोह जिला पटेल सेवा संघ मुजफ्फरपुर के नेतृत्व में स्थानीय सरदार पटेल चौक , पानी टँकी क्लब रोड पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमे आप सभी सादर आमंत्रित है। कृपा करके ससमय बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दे। साथ ही इस जयंती अवसर पर संघ के तरफ CBSE +2 exam में 99.2% अंक लाकर मुजफ्फरपुर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रिशु पटेल, पिता रणवीर कुमार सिंह निवासी मोतीपुर को सम्मान देने का भी कार्यक्रम रखा गया है। इस अवसर पर उक्त स्थल पर कोरोना वैक्सीनेशन का भी कार्यक्रम संघ द्वारा रखा गया है। 18 वर्ष से ऊपर जो व्यक्ति प्रथम या द्वितीय डोज न लिए है वे इस वैक्सीन कार्यक्रम में अपना आधार कार्ड का फ़ोटो कॉपी लेकर इस कार्यक्रम का लाभ उठा सकते है।

Exit mobile version