Site icon OmExpress

38 स्थानों पर खुलेंगे पशु शिविर, 4730 पशुओं का हो सकेगा संरक्षण


बाड़मेर, । जिले में शिव तहसील क्षेत्रों में अभावग्रस्त गांवों में पशुधन के संरक्षण के लिए 38 स्थानों पर पशुशिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
जिला कलक्टर (सहायता) लोक बन्धु ने बताया कि संवत् 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों द्वारा अभाव अवधि के दौरान छोडे गये पशुओं के संरक्षण के लिए शिव तहसील क्षेत्र में कुल 38 स्थानों पर पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन पशु शिविरों में 4107 बड़े एवं 623 छोटे पशुओं सहित कुल 4730 पशुओं का संरक्षण हो सकेगा। उन्होने बताया कि शिव तहसील क्षेत्र में ग्राम नागाना, नया नागड़दा, शिवाजी नगर, गंूगा, बूलों की ढाणी, धारवी कला, करणीसर, शिव, लंगों की ढाणी, मेहताब का बेरा, नीम्बलनाडा, ओम नगर, बिसू खुर्द, बचियों की ढाणी, बिसू कला, पूषड़, प्रतापनगर, पूंजराज की ढाणी, रणकदेव, रामपुरा, सुतडगढ़, आवड़सर, ओलेचा, चोचरा, धोलिया, कानासर गोलाई, कायम की बस्ती, कल्याणपुर, पाबूसर, शेखे का गांव, खुडाल, जूणेजों की ढाणी, देवका, मती का गोल एवं राजडाल में पशु शिविर खोले जाने की स्वीकृति जारी की गई है।

Exit mobile version