रिपोर्ट – अनमोल कुमार

पटना। लेट्स इंस्पायर बिहार गुजरात चैप्टर के कोऑर्डिनेटर चर्चित उद्योगपति मोहन कुमार झा के कुशल निर्देशन तथा अभियान के प्रमुख चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के दिशा निर्देशन में आगामी 5 जून को पटना के मौर्या होटल में बिहार में निवेश की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इस कार्यक्रम में बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह वन व पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू उद्योग विभाग के तमाम बड़ी अधिकारी तथा 50 निवेशक भाग लेंगे कार्यक्रम संयोजक मोहन कुमार झा ने बताया की लेट्स इंस्पायर बिहार ( आइए मिलकर बिहार को प्रेरित करें)

बिहार धर्म, ज्ञान, बुद्धि और अर्थ का वैश्विक केंद्र रहा है और कालातीत के बाद पुनः उसी राह पर अग्रसर है।

बिहार जो कि सनातन धर्म के स्फूटित बौद्ध, जैन, और सिख धर्म उद्भव स्थल है। उहां जो व्यवस्था है उसे और ज्यादा विकसित कर “रिलिजियस टूरिज्म ऑफ वर्ल्ड” विकसित किया जाएगा। बिहार को प्रेरित किया जाएगा…

बिहार जो कि कृषि प्रधान राज्य है उसमें सिंचाई की सुविधा, भंडारण, कोऑपरेटिव मार्केटिंग और फूड मैनेजमेंट आदि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बिहार को प्रेरित किया जाएगा

बिहार में अग्रो प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज को बढ़ावा दिया जाएगा तथा इन्वेस्टर को प्रोमोट करना और इन्वेस्टमेंट की संभावना को बढ़ाया जाएगा। बिहार को प्रेरित किया जाएगा

बिहार में ट्रेडिंग सेंटर का निर्माण किया जाएगा जो कि दिल्ली – गुजरात से ईस्टर्न इंडिया और नेपाल को जोड़ेगा। बिहार को प्रेरित किया जाएगा

बिहार में मधुबनी पेंटिंग, भोजपुरी और ट्राइबल आर्ट और हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा दिया जाएगा। बिहार को प्रेरित किया जाएगा

बिहार में इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस.. टेक्निकल एजुकेशन को बढ़ावा दिया जाएगा। बिहार को प्रेरित किया जाएगा

बिहार के लिए और भी बहुत कुछ किया जाएगा। बिहार को प्रेरित किया जाएगा

बिहार सरकार के साथ एम.ओ.यू. (MOU) बना कर एक “कोऑर्डिनेशन कमिटी” बनाई जाएगी जिसके माध्यम से इन सब कार्यों का संपादन होगा।

प्रारंभिक स्तर पर हमलोग बिहार में प्राथमिक शिक्षा, प्राथमिक स्वास्थ्य आदि पर ट्रस्ट/ एनजीओ के माध्यम से फोकस करेंगे

तथा ऑर्गेनिक – नेचुरल अग्री & मल्टिलयर फॉरेस्ट टाइप क्रॉपिंग आदि का कार्य सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से किया जाएगा

एग्रीकल्चर सेक्टर में इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा दिया जाएगा

टेक्निकल हॉयर एजुकेशन जैसे कि इंजीनियरिंग, मेडिकल, आर्ट, डिजाइन, ए आर/ वी आर और गेम डिजाइन कोर्स आदि के लिए संस्था का निर्माण किया जाएगा।

बिहार को प्रेरित किया जाएगा