Site icon OmExpress

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष :पर्यावरण नहीं बचाओगे तो जिंदा कैसे रह पाओगे ?


पटना , ( अनमोल कुमार ) – ओम एक्सप्रेस
कोरोना संक्रमण और महामारी के दौरान ऑक्सीजन के अभाव के कारण हजारों लोगों ने अपना दम तोड़ा है ।इसे देखकर हर मनुष्य का कर्तव्य है कि पर्यावरण को बचाएं और वृक्ष लगाएं ।
5 जून जैव विविधता के रूप में मनाया जा रहा है । पर्यावरण को समर्पित या खास दिन दुनिया भर में पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है l प्राकृतिक वातावरण के प्रति जागरूकता के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है l 1972 मे 5 से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पर्यावरण विषय पर सर्च आयोजित की गई ।5 जून 1974 से इस दिवस को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाने लगा ।

विश्व में पर्यावरण की बढ़ती चुनौती और प्रकृति की रक्षा पर्यावरण मुद्दे को लेकर धरती पर रहने वाले सभी लोगों का कर्तव्य बनता है कि वे पर्यावरण को सॉक्स बनाएं । ऑक्सीजन से होने वाले मौत से लोगों को बचाएं.
ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के लिए वृक्षारोपण स्वच्छता और पॉलिथीन का त्याग जरूरी है ।
ऑक्सीजन के लिए पीपल बरगद नीम आंवला तुलसी आदि पौधों का रोपण को महत्त्व दे ।
साध्वी ममता ने आह्वान किया है कि प्रत्येक नागरिक 5 पौधा लगाकर उसका 5 वर्षों तक संरक्षण की जिम्मेवारी ले ।नेहरू युवा केंद्र पटना के सौजन्य से 23 प्रखंडों में युवा मंडल द्वारा वृक्षारोपण का अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान में मुख्य रूप से नमामि गंगे परियोजना , स्वावलंबन, सामाजिक उत्थान , विवेकानंद युवा मंडल और तरुण मित्र मंडल ने अभियान चला रखा है ।

Exit mobile version