बीकानेर। (ओम एक्सप्रेस ) पीबीएम हेल्प कमेटी की ओर से संचालित जनता रसोई केंद्र में 50 वें दिन श्रीडुंगरगढ विधायक कॉमरेड गिरधारी जी महिया पहुंचे और जनता रसोई केंद्र की व्यवस्था की जानकारी ली, पीबीएम हैल्प कमेटी के संयोजक एडवोकेट बजरंग छींपा ने बताया कि विधायक गिरधारी महिया ने पचासवें दिन जनता रसोई केंद्र के कर्मवीरों को सलाम करते हुए हौंसले की प्रशंसा की,कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने विधायक महिया को जनता रसोई केन्द्र का अवलोकन करवाते हुए पूरी जानकारी दी, विधायक गिरधारी महिया जी ने पीबीएम हैल्प कमेटी के कार्य की सराहना की, कमेटी के हेमंत पड़िहार ने विधायक महोदय को बताया कि कमेटी द्वारा प्रतिदिन 5 हजार से अधिक लोगों के लिए भोजन बनाकर वितरित किया जाता है तथा 40 किलो आटे की रोटियां श्वानों व गायों के लिए भी प्रतिदिन तैयार की जाती है, विधायक गिरधारी महिया ने आज जनता रसोई केन्द्र में कहा कि जनता रसोई केंद्र के कर्मवीरों को लाखों सलाम जो आज तापमान 45 डिग्री के आस पास है आपकी जनता रसोई में आज भी करीब 5000 से अधिक लोगों के लिए भोजन तैयार हो रहा है, जनता रसोई में काम करने वाले कर्मवीर चार भट्टियों के बीच टैंट के नीचे व नीम के पेड़ की छांव में सेवा का काम कर रहे हैं जनता रसोई केंद्र का तापमान भट्टियों के कारण ज्यादा भी है बिना किसी थकावट के 50 दिन तक चेहरे पर कोई शिकन लाये बिना ,बिना किसी मेहनताना के काम करना कितना मुश्किल होता है पर जनता रसोई केंद्र के साथीयों का हौंसला बुलंदी पर है ।

जनता रसोई के 50 दिन से भोजन बनाने का कार्य पुरा हुआ है और कार्यकर्ताओं के चहरे पर भी नहीं है जनता रसोई केंद्र के कर्मवीरों के काम करते हैं मेरी और से सलाम मेरे कर्मवीर साथियों,कमेटी के ओमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि
आज हेंमत पड़िहार, विमल बिनावरा, घनश्याम पंवार, ओमसिंह राजपुरोहित, लक्ष्मण सोनगरा, राणु सिंह राजपुरोहित, भागीरथ सिंह राजपुरोहित, पन्नेसिंह राजपुरोहित, कौशल पड़िहार, कालुराम चौधरी, रवि खत्री,मनोज राजपुरोहित, गोविंद सिरोही, बबलू, सुभाष मालवीय दीपक आसेरी, टिल्लु बीकानेरी, सुनिता मोडासिया, रामचंद्र गहलोत, प्रिया चौहान, संजय सौंलकी, पवन सौंलकी ,रवि खत्री, चंद्र वीर सियाग, संजय सिंह गहलोत सुनील पडिहार, राजेश जनागल, ऊषा कंवर, विक्रम मेघवाल, महेंद्र चौधरी,धीरज शर्मा,बलदेव सिंह राजपुरोहित, मुन्नी राम चौधरी, लेखराम जाट से मुलाकात की और हौसला बढाया, कमेटी ने विधायक को विश्वास दिलाया कि पीबीएम हैल्प कमेटी लॉकडाउन चलने तक जनता रसोई केंद्र को लगातार संचालित करेगी,कमेटी ने विधायक जी को कमेटी का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया है!