Site icon OmExpress

नवरात्रा स्थापना पर 51 कन्याओं का पूजन

बीकोनर। आर.एल. गुप्ता बालिका सशक्तिकरण संस्थान परिसर में नवरात्रा स्थापना पर कन्याओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के सदस्यों द्वारा बालिकाओं का पूजन, भोजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए गए।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने सभी उत्साहित बालिकाओं एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त कर नवरात्रि अवसर पर कन्या पूजन व बेटी बचाओ की महत्ता पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम में संस्थान के सदस्यों स्मिता अग्रवाल, मधु कच्छावा, डॉ पूजा अग्रवाल,रितु गोम्बर, नेहा वासवानी, प्रियंका सिंह, पूनम थिरानी, कोमल अग्रवाल, अनमोल गुप्ता, दीपिका गुप्ता द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Exit mobile version