Site icon OmExpress

55 बच्चों का निःशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार

बीकानेर। स्वस्थ बचपन-स्वस्थ भारत मिशन अभियान के तहत राजकीय आयुर्वेद औषधालय रानी बाजार, शर्मा काॅलोनी में रविवार को पुष्य नक्षत्र को संस्कृति आर्य गुरूकुलम, राजकोट के तत्वाबधान में निःशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर का शुभारंभ उप निदेशक डाॅ. कौशल कालरा द्वारा किया गया। औषधालय प्रभारी डाॅ. गीता महाजनी ने बताया कि शिविर में 55 बच्चों को निःशुल्क स्वर्ण प्राशन करवाया गया। इससे बच्चे की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढती है। उन्होंने बताया कि हर माह पुष्य नक्षत्र पर स्वर्ण प्राशन औषधालय में करवाया जाएगा।

Exit mobile version