Site icon OmExpress

568 ने पिया डेंगू-मलेरिया-स्वाइन फ्लू प्रतिरोधी काढ़ा मौसमी बीमारियों के विरुद्ध अणचाबाई अस्पताल से शुरू हुआ अभियान

बीकानेर। 6 दिसम्बर, अणचाबाई अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के आयुष दल ने शिविर लगाकर 568 व्यक्तियों को डेंगू-मलेरिया-स्वाइन फ्लू के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया। आयुष चिकित्सकों के दल में शामिल डॉ. गजेन्द्र सिंह, डॉ. सुनील मीणा व आयुष कम्पाउडर सतीश पंवार द्वारा यूपीएचसी न. 1 परिसर में नीम-गिलोय व अन्य औषधियों से काढ़ा तैयार कर आम जन में वितरण किया गया। अभियान का शुभारम्भ आरसीएचओ डॉ रमेश गुप्ता ने किया इस अवसर पर यूपीएचसी प्रभारी डॉ मुकेश जनागल, आयुष नोडल अधिकारी डॉ मनुश्री सिंह व शहरी कार्यक्रम प्रबंधक नेहा शेखावत उपस्थित रहे। डॉ गुप्ता ने उपस्थित मरीज व उनके परिजनों को स्वाइन फ्लू व डेंगू रोग के लक्षण व सावधानियों के बारे में बताया।

सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम के निर्देशानुसार अभियान को प्रत्येक यूपीएचसी क्षेत्र तक लेजाकर पूरे शहरी क्षेत्र को कवर किया जाएगा। यही नहीं सभी ग्रामीण पीएचसी-सीएचसी द्वारा भी अपने स्तर पर ऐसे शिविरों का आयोजन कर आमजन को जागरूक किया जाएगा। ये काढ़ा रोग प्रतिरोधकता बढ़ाता है इसलिए इसे कोई भी ले सकता है। साथ ही रोगियों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार लाने के लिए एलॉपेथी के साथ-साथ बहुत कारगर है। दल द्वारा इसे घर पर बनाकर उपयोग करने की विधि भी समझाई जाएगी। शनिवार को रामपुरा डिस्पेंसरी में शिविर लगाकर काढ़ा पिलाया जाएगा।

इसी क्रम में राजकीय डूंगर कॉलेज में एनसीसी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ अनिल वर्मा, नीलम प्रताप सिंह व मनोज आचार्य द्वारा डेंगू-स्वाइन फ्लू से बचाव व स्वच्छता विषय पर केडेट्स का आमुखीकरण किया गया।

Exit mobile version