Site icon OmExpress

65वाॅं वन्य प्राणी सप्ताह वर्ष 2019 वन्यप्राणी सप्ताह में प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरण

बीकानेर, 07 अक्टूबर। 65वाॅं वन्य प्राणी सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतियोगियों को आज वन्य प्राणी सप्ताह के समापन कार्यक्रम में प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह दिये गये । प्रथम समूह चित्रकला में प्रथम स्थान पर गीता चिल्ड्रन स्कूल के मोईरी कुमारी पासवान तथा द्वितीय समूह चित्रकला में मातृ सेवा सदन स्कूल के प्रेमदास रहे । इसी क्रम में निबन्ध प्रतियोगिता में गीता चिल्ड्रन स्कूल की निशा कंवर प्रथम स्थान पर रही ।

वन्य प्राणी सप्ताह में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रथम समूह में गीता चिल्ड्रन स्कूल के करण सिंह तथा द्वितीय समूह में निशा कंवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

इस अवसर पर प्रतापसिंह, व्याख्याता डूंगर काॅलेज, रामनिवास कुमावत, सेवानिवृत उप वन संरक्षक, भीमसिंह सोलंकी, उप वन संरक्षक, स्टेज-ाा, बीकानेर उपस्थित रहे। सोलंकी ने बताया कि वन्य प्राणी सप्ताह मनाने की सार्थकता इसी में है कि हम वन्य प्राणियों के महत्व को समझे, अधिक से अधिक पेड़ लगाये व इनका संरक्षण करे । उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यालय, स्टाफ, विद्यार्थियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Exit mobile version