Site icon OmExpress

7 दुकान जलकर खाक लाखों की संपत्ति स्वाहा

पटना , (अनमोल कुमार )- ओम एक्सप्रेस
पटना जिला के मनेर थाना अंतर्गत राम नगीना सिंह स्मारक के समीप अचानक देखते ही देखते सात दुकानों में भयंकर आग लग गई ।

आग लगते हैं शोरगुल हो हल्ला के बाद जमघट जमा हो गया परंतु काफी प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका और लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गए ।
कोरोना संक्रमण काल और महामारी के दौर में जहां लोग आर्थिक संकट और भुखमरी को झेल रहे हैं इस तरह के घटना ने उन दुकानदारों की कमर तोड़ दी है ।

Exit mobile version