हर्षित सैनी
रोहतक, 28 नवम्बर। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारियों की फैडरेशन, केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 8 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने का ऐलान किया है। राष्ट्रव्यापी हड़ताल में राज्यभर में बड़ी संख्या में कच्चे व पक्के कर्मचारी भाग लेंगे।
सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, नगर निगमों, विश्वविद्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों का सांझा संगठन हरियाणा मिमिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन हमसा सम्बंद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप गुलिया, महासचिव सतीश सेठी, प्रवक्ता संदीप सांगवान ने ब्यान जारी कर बताया कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल में मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मचारी भी ताल ठोकेगा।
मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मचारी लगातार 10 वर्षों से पड़ोसी राज्य पंजाब की तर्ज पर वेतनमान की मांग कर रहा है लेकिन भाजपा सरकार मिनिस्ट्रीयल स्टाफ की प्रमुख मांग को लगातार नजरअंदाज कर रही है। भाजपा जजपा सरकार द्वारा सांझा मिनिमिम प्रोग्राम तैयार कर उसकी कमेटी का गठन किया है।
हमसा ने मांग की है कि पंजाब के समान वेतनमान की मांग को शामिल कर तुरन्त प्रभाव से लागू किया जाए। गौरतलब है कि प्रदेश के सभी विधायक, मंत्री भी पड़ोसी राज्य पंजाब की तुलना में डेढ़ गुणा ज्यादा वेतन ले रहे हैं। मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मचारी सरकार की रीढ़ है तथा सरकारी नीतियों को अमलीजामा पहनाने का काम बखूबी कर रहा है। इसलिए मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मचारियों का पड़ौसी राज्य पंजाब की तर्ज पर वेतनमान का वाजीब हक बनता है।