हर्षित सैनी
रोहतक, 29 जनवरी। सामाजिक संस्था विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति, अजायब द्वारा भिवानी रोड़ पर स्थित हिन्दू महाविद्यालय की रंगशाला में 8 फरवरी को राष्ट्रीय स्तरीय विलक्षणा समाज सारथी सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. सुलक्षणा अहलावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला और पूर्व परिवहन मंत्री व कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार मुख्यातिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
डॉ. सुलक्षणा ने आगे बताया कि जाने माने बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि दस राज्यों की 51 विभूतियों को विलक्षणा रत्न और विलक्षणा समाज सारथी से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष संजय भसीन, विश्व प्रसिद्ध हास्य कलाकार डॉ. जगबीर राठी और टिकटोक स्टार सोनाली फोगाट को विलक्षणा कला एवं संस्कृति रत्न से सम्मानित किया जाएगा।
डॉ सुलक्षणा ने आगे बताया कि हरियाणा कला परिषद की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध लोक कलाकार महाबीर गुड्डू अपने दल के साथ प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को उनकी बेटी विलक्षणा का भी जन्मदिन है, जिसके नाम पर उन्होंने इस संस्था विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति की स्थापना करके एक नई शुरुआत की थी।