Site icon OmExpress

पौधरोपण कर डॉ. जयचंद्र शर्मा की 99वीं जयंती मनाई

बीकानेर। संगीत मनीषी डॉ.जयचन्द्र शर्मा की 99 वीं जयंती राजीव गान्धी मार्ग स्थित भ्रमण-पथ पर सुबह पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ.अशोक शर्मा के नेतृत्व में डॉ.मुरारी शर्मा, रुपेन्द्र शर्मा, राजाराम स्वर्णकार, चन्द्रशेखर जोशी, कमल, मुरलीमनोहर के.माथुर, डॉ.ओ.पी कुबेरा, विनोद शर्मा, सरदार अली पडिहार, एस.सी.महात्मा, मोहनलाल मारु, राजकुमारी मारु, हितेन्द्र मारु, भंवरलाल भोजक, डॉ.प्रभा भार्गव, महेश भोजक, अंजनी तिवारी, विक्रम सोनी, अशफाक कादरी, आर.के.शर्मा, हनुमान कच्छावा, लोकेश शर्मा, राजभारती शर्मा, देवानन्द, जितेन्द्र चौहान, गोविन्द राजपुरोहित, नीरज शर्मा, निखिल शर्मा, तथा श्री संगीत भारती एवं सरस्वती स्वर संगम के विध्यार्थियों ने पौधारोपण में भाग लिया।

अशोक शर्मा ने बताया कि नीम, बड, सरेस, मीठा नीम, पींपळ, खेजड़ी आदि के पौधे लगाकर शहर के गणमान्यजन संगीत सुर साधक मनीषी डॉ.जयचन्द्र शर्मा की याद को अक्ष्क्षुण बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण की तरफ भावी पीढी को प्रोत्साहित किया । संस्था इन पौधों की बराबर देखभाल करेगी।(PB)

Exit mobile version