बीकानेर। बागड़ी मौहल्ला स्थित दधिमती भवन में संगीतमयी श्रीराम कथा का बुधवार को समापन हुआ। कथावाचक पंडित चन्द्रशेखर वैष्णव ने कथा के दौरान रघुनाथ जी भगवान के 14 वर्ष वनवास पूर्ण कर अयोध्या में आगमन एवं श्रीराम के राजतिलक की कथा का प्रसंग सुनाया।

gyan vidhi PG college

पं. चन्द्रशेखर ने श्री रघुनाथ जी के राजकार्य एवं प्रजा.पालन के संबंधित कथा भी सुनाई। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने वनवास काल में कई ऋषियों को दर्शन देकर उनका उद्धार किया। भारत के आदिवासी, वनवासी और तमाम तरह के भारतीय समाज को संगठित कर उन्हें धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। संपूर्ण भारत को उन्होंने एक ही विचारधारा के सूत्र में बांधा। इस अवसर पर सजीव झांकियां भी सजाई गई।

कथा आयोजक श्रीमती शकुंतला देवी दाधीच के द्वारा कथा आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था की गई। कथा के समापन अवसर पर श्रीराम कथा पूर्णाहूति महायज्ञ भी किया गया जिसमें सुख, समृद्धि व देश में शान्ति स्थापित हो इसकी कामना की गई।

shyam_jewellers

You missed