बीकानेर। भाजपा एक प्रजातांत्रिक पार्टी है। प्रजातंत्र में सबको अपना मत रखने का हक है। पार्टी में शामिल होना और छोडऩा इसी प्रजातंत्र का हिस्सा है। ये कहना है भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का। गुरुवार देर रात बीकानेर पहुंचे सैनी ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में यह बात कही।

सैनी अर्जुनराम के खिलाफ हवा की बात को नकारते हुवे कहा कि बीकानेर की सीट पहले से ज्यादा मतो से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि देवीसिंह भाटी का पार्टी से जाना और हनुमान बेनीवाल का पार्टी में आना प्रजातंत्र का हिस्सा। भाटी के समर्थक भी आज पार्टी के साथ समर्थन में एकजुट है। सैनी ने कहा कि पार्टी की ताकत बूतस्तर के कार्यकर्ता है इसलिए उन्हें मजबूत करने पर जोर दिया जावेगा। सैनी ने कहा कि आज शहर ही नही ग्रामीण अंचलों में मोदी ही पहली पसंद है। आज मोदी ने प्रयासों से दुनिया मे भारत का सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ी है।

 कांग्रेस की विचारधारा जनता विरोधी

मदनलाल सैनी ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार की विचारधारा जनता विरोधी है। आम आदमी से लेकर किसानों की जनकल्याणकारी योजनाओ को राज्य सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। चाहे वो आयुष्मान भारत योजना हो, भामाशाह योजना हो, युवाओं को रोजगार हो या 6000 वार्षिक लाभार्थी किसानों की सूची भिजवाना हो। सैनी ने कहा कि बिना मौजूदा आरक्षण व्यवस्था को छेड़े आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करवाया केंद्र सरकार ने उसका भी विरोध किया गया।

काले झंडों पर रोक प्रसाशनिक व्यवस्था

प्रेस वार्ता में सैनी ने वसुंधरा राजे के काले झंडे के विरोध के सवाल पर कहा कि काले झंडे हटाना आदि एक प्रसाशनिक व्यवथा है और सुरक्षा की दृष्टि से लागू किया जाता है। सैनी ने कार्यकर्ताओं के हिसाब से देश की सबसे बड़ी पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं से अपील की कि पार्टी के कार्यकर्ता बनने के बाद ऐसा को काम न करे जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुचे। समाज को अस्वीकार्य कार्यो को करने से जनता पार्टी पर उंगली उठती है। सैनी टिकट वितरण के सवाल पर किनारा करते हुवे बोले कि ये पार्लियामेंट्री बोर्ड का निर्णय होता है। कोई दूध का धूला नही सैनी ने कहा कि प्रजातंत्र में सभी को अपना मत रखने का अधिकार है। लेकिन ये जनता को तय करना है कि किसे वोट देना है। सभी जानते है कि कोई दूध का धूला नही होता।

cambridge1

You missed