रोहतक(हर्षित सैनी) मुंबई के होटल सहारा स्टार में आयोजित मिसेज इंडिया वर्ल्ड प्रतियोगिता में स्थानीय शिवाजी कालोनी निवासी डॉ. गरिमा वैद ने ‘मिसेज बियोंड मोटिवेशनÓ का खिताब जीतकर शहर व प्रदेश का नाम रोशन किया है। घर पहुंचने पर डॉ. गरिमा वैद का परिजनों तथा कॉलोनीवासियों ने भव्य स्वागत किया।
डॉ. गरिमा वैद ने बताया कि उनकी चाहत मिसेज इंडिया वर्ल्ड बनने की थी तथा इसी का पीछा करते हुए उन्होंने मुंबई में होने वाले इस प्रतिष्ठित इवेंट में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में देश भर की कुल 100 महिलाओं ने भाग लिया था। जिसके विभिन्न राऊंडों में होते हुए सेमिफाईनल में 50 प्रतिभागी सफल हो सकी।

OmExpress News
इस राऊंड के बाद फाईनल में 20 प्रतिभागियों को चयनित किया गया। इन 20 प्रतिभागियों में से केवल 6 को मिसेज इंडिया वर्ल्ड के रनर अप के लिए चुना गया। जिसमें उनको ‘मिसेज बियोंड मोटिवेशनÓ का खिताब दिया गया।
डॉ. गरिमा वैद ने बताया कि वे पीजीआई के एनीस्थीसिया विभाग में बतौर सीनियर रेजिडेंट डाक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरी पेशे के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यों से भी जुड़ी हैं ताकि लोगों में खुशहाली बढ़ सकें। इससे पहले वे विभिन्न मैराथनों में हर साल हिस्सा लेकर जागरूकता फैलाने का कार्य करती हैं। साथ ही सभी को स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित भी करती हैं।
उन्होंने बताया कि समाजसेवा के उनके कार्यों में उनके पति डॉ. हिमांशु वैद का भरपूर सहयोग रहता है तथा वे उन्हें विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

mannat

You missed