बीकानेर। रेलवे में निजीकरण के
खिलाफ कर्मचारी यूनियनों द्वारा पूरे देश मे
2 से 7 जनवरी तक निजीकरण पर हल्ला
बोल सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में
सोमवार को नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज
यूनियन के बैनर तले अनिल व्यास के
नेतृत्व में बीकानेर स्टेशन पर बीकानेर-
दिल्ली सुपरफास्ट और श्रीगंगानगर-कोटा
सुपरफास्ट पर रेल कर्मचारियों ने प्रदर्शन
किया। प्रदर्शन के दौरान निजीकरण पर
हल्ला बोल, गो बैक, रेल प्रशासन होश में
आओ मज़दूरों से मत टकराओ, जो न
मानी मज़दूर की बात रेल का चक्का होगा
जाम के नारों से स्टेशन प्रांगण को
गुंजायमान किया गया।
रेल कर्मचारियों
को संबोधित करते हुए व्यास ने कहा कि
केन्द्र सरकार रेल के विखंडन की नीति
बना रही हैं। जिसके अंतर्गत सरकार रेलवे
बोर्ड की संरचना में बदलाव, रेलों के
संचालन व परिचालन में बाहरी लोगों के
दखल, मजदूरों की जायज मांगों को
अनदेखी करने जैसे कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि
रेल मजदूरों को एक होकर इसके खिलाफ़
लड़ाई लडऩी होगी। सचिव बृजेश ओझा,
लालगढ़ शाखा सचिव गणेश वशिष्ठ ने
कर्मचारियों को अपने हक की लड़ाई
लडऩे के लिए तैयार रहने का आह्वान
किया। विरोध प्रदर्शन में प्रताप सिंह, मो.
सलीम क़ुरैशी, पवन कुमार, दीनदयाल,
निरंजन आर्य, राजेन्द्र चंदेला, संजीव
मलिक, सुनील कुमार, विजय श्रीमाली,
मुश्ताक अली, अमरनाथ, कैलाश कुमार,
मो.आरिफ, मो. हस, आनंद शकंर सहित
सैकड़ों कार्यकताओं ने भाग लिया।