– नागरिक संसोधन बिल का विरोध परवान चढ़ा
– भाजपा संगठन कागजी संगठन बनके रह गया
झुंझुनूं 4 फरवरी ।(ओम स्वामी) भाजपा केंद्र सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को आमजन तक पहुचाने के लिए भाजपा संगठन की जिम्मेदारी है। लेकिन झुंझुनूं जनपद में भाजपा संगठन एक अखबारी कागजी संगठन बनकर रह गया। जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाएं आमजन तक नही पहुंच पा रही है। इस समय केवल मोदी का विरोध ही घर घर दस्तक़ दे रहा है। नागरिक संशोधन बिल का विरोध ने पूरी तरह से जनपद में पाँव पसार लिए है। सूत्रों के अनुसार एक बड़ी योजना के तहत मोदी विरोधी लोग जनपद में धरना प्रदर्शन,रैली कई बार कर चुके है। अब तो शाहिन बाग की तरह आंदोलन चलाने का ऐलान भी हो चुका है। जहाँ नजर जायेगी। वही मोदी विरोधी आवाज सुनाई देगी। कहने को तो भाजपा संगठन है। लेकिन कोई प्रभाव शाली ऐसा नेता नही है जो कि मोदी की योजनाओं व नागरिक संशोधन बिल की हकीकत आमजन तक पहुचा सके। बिना जनाधार वाले भाजपा संगठन मे कुंडली मारे बैठे है।जिनकी धरातल व आमजन में कोई पकड़ नही है। वो अखबारी नेता बने हुए है। संग़ठन पर नजर डाले तो भाजपा युवा मोर्चा, भाजपा महिला मोर्चा सभी संगठन व अखबारी प्रेस विज्ञप्ति तक सिमट कर रह गये है।

जिनके पास जिले की कमान है। वो आजतक अपनी जिला कार्यरणी घोषित तक नही कर पाएं। उनके पास टीम नही है जो कि नागरिक संशोधन बिल के पक्ष में जिले भर में मोदी का जोरदार ढंग से पक्ष रख सके।वही विपक्षी संगठन भाजपा की कार्यशैली पर लगातार प्रहार कर जिलें में प्रदर्शन कर रहे है। वही झुंझुनूं भाजपा संगठन से जुड़े लोग आमजन का विश्वास नही जीत पा रहे है। गौरतलब है की भाजपा के लोग आपस मे ही वर्चस्व की जंग लड़ रहे हैं। संगठन को इस समय जरूरत है। दमदार मिलनसार कर्मठ नेता की जो मोदी के सपने को साकार कर सके। लगातार दो माह से जनपद में बिल के विरोध में प्रदर्शन आंदोलन तेज होते जा रहे हैं। वही मुकामी भाजपा नेता कुम्भकर्ण की नींद सो रहे है। जो की भाजपा के लिए शुभ संकेत नही है।

You missed