बीकानेर |धरणीधर सभागार में आयोजित बीकानेर जन श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बीकानेर अधिस्ठाता संवित सोमगिरि जी महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन सिर्फ पैदा होने और मौत को प्राप्त हो जाना ही नही है मनुष्य जीवन जीते हुए वृति को जीतना ही सार्थकता है और मगन बिस्सा इसके परिचायक है गृहस्थ आश्रम में रहते हुए परोपकार के मार्ग पर चलते हुए संन्यासी जीवन जीना मगन बिस्सा को एक सच्चा साधक बना जाती है आज जरूरत उनके लिए मार्ग बनाने या पार्क बनाने की नही बल्कि इस शहर से अब और नए मगन बिस्सा पैदा करने की है यही उस पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि है| सोमगिरि जी ने विस्तार से मानुष्य जीवन की बाते बताते हुए कहा कि संन्यासी को कभी शोक नही होता लेकिन मगन बिस्सा का व्यवहार और स्नेह था जो सन्यासियों को भी विचलित कर गया|
भारत की पहली महिला एवरेस्ट विजयनी पर्वतारोही सुश्री बछेंद्री पाल ने कहा कि 1982 में वे मगन बिस्सा से मिली और उनको देखते ही अहसास हो गया कि यही व्यक्ति है जो जमीन से जुड़ा है और बहुत कुछ इस क्षेत्र में कर सकता है तब मैंने मगन बिस्सा से कहा कि में तुम्हे अपना भाई बनाना चाहती हु और तब से लेकर आज तक 38 साल के सफर में मुझे कभी कोई तकलीफ नही हुई और मेरी हर समस्या का एडवेंचर की हर बारीकी का ज्ञान मुझे मगन बिस्सा से मिला यह बहुत पीड़ादायक पल है मुझे आज इस कार्यक्रम में आना बहुत अखर रहा है कि यह दिन मुझे देखना पड़ेगा यह सोचा नही था

भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने शब्दाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि शब्दो का अभाव है उनके जैसा विराट व्यक्तित्व को शब्दो से नही बांधा जा सकता वे हमेशा साहस को ढूंढते रहते वे कार्यक्रम की सफलता के पर्यायवाची बन गए
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य कामिनी भोजक ने शब्दाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि मगन बिस्सा एक सच्चे कर्मयोगी थे
गुजरात से आई पर्वतारोही सुश्री गंगोत्री ने कहा कि मगन बिस्सा जी का जीवन हर विषम परिस्थिति से निकलने की सीख देता है युवाओ के लिए उनके बताए कार्य बीकानेर के लोग जरूर करे
कांग्रेस जिला अध्यक्ष की तरफ से प्रतिनिधित्व करते हुए प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बीकानेर शहर कांग्रेस का शोक पत्र पढ़ते हुए कहा कि आज बीकानेर ने अपना वीर सपूत खोया है बीकानेर से मगन बिस्सा की पहंचान नही बल्कि मगन बिस्सा से बीकानेर की पहंचान बनी सीमित साधनों से हर कार्य को श्रेष्ठतम करना मगन बिस्सा जी को आता था उनका निधन अपूरणीय क्षति है
एडवेंचर फाउंडेशन के सचिव आर के शर्मा ने कहा कि मगन बिस्सा जी में हर समय इस बात का जुनून रहता कि कितने अधिक बच्चो को इस क्षेत्र में जोड़कर पारंगत किया जा सकता है

पायोनियर नरेश अग्रवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की
जन श्रद्धांजलि में पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, एयर वाइस मार्शल अशोक शर्मा, पायोनियर सीताराम कच्छावा, साहित्यकार हरीश बी शर्मा, डॉ ओम कुवेरा, प्रोफेसर सुमेरचंद जैन,सूरत से आये आनन्द वैद्य, स्काउट की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विमला मेघवाल, समाजसेवी राजेश चुरा, सकाउत गाइड के जसवंत सिंह राजपुरोहित, पेपा के प्रदेश संयोजक गिरिराज खेरिवाल, भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री प्रवक्ता अशोक भाटी, कांग्रेस महिला अध्यक्ष सुनीता गौड़,भाजपा महिला नेत्री मीना आसोपा, सखा संगम के चंद्रशेखर जोशी, पूर्व उप महापौर अशोक आचार्य,सेवाभारती के शिवकुमार वर्मा,यात्री सेवा समिति सुभाष मित्तल, भगवती प्रशाद पारीक, हिमालय परिवार के अभय पारीक बिहारीलाल शर्मा, लायन्स क्लब के शशांक सक्सेना,रवि अग्र्रवाल, सुरेश गुप्ता, मघा फाउंडेशन ने लक्ष्मण मोदी, पार्षद प्रदीप उपाध्याय -संजय गुप्ता-सुमन छाजेड़,लघु व्यापार संघ से आननद गुपता, धरणीधर ट्रस्ट सचिव जितेंद्र आचार्य,भाजपा नेत्री सुधा शर्मा, सरोज बोड़ा, मधुलिका सोनी, डॉ विजय शंकर आचार्य, जगदीश सांखला, यूथ होस्टल पूनमचंद, अशोक कुवेरा, सैयद मुस्ताक अली,डॉ प्रभा भार्गव, ने शब्दाजंलि अर्पित करते हुए पुण्यात्मा की आत्मिक शांति की पार्थना की
इसके अलावा शारदा सामाजिक सरोकार संस्था, यात्री सेवा समिति, मोहित ओबेराय, मुरलीधर पारीक,शाकद्वीपीय ब्राह्मण ट्रस्ट,आध्यात्मिक उपासना मंदिर संस्थान, पायोनियर्स एडवेंचर सोसायटी, राजस्थान और नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन,वेस्ट जॉन कमेटी, विक्टोरियस पब्लिक स्कूल,ने शोक संदेश भेजकर संवेदना व्यक्त की
अंत मे दो मिनट का मौन रखा गया