

बीकानेर।नोखा पुलिस ने एनडीपीएस में बड़ी कार्यवाही करते हुए 600 ग्राम अफीम पकड़ी है। कार्यवाही थानाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा की गई। अरविन्द सिंह ने बताया कि अफीम को बेचने के लिए आरोपी ग्राहक की तलाश में था। पुलिस को कई दिनो से आरोपी के अफीम सप्लाई की सूचना थी। सीओ नेम सिंह मॉनिटरिंग कर रहे है। आरोपी मोहित जैन को गिरफ्तार कर लिया है जो कि नोखा का स्थानीय निवासी हैं। जिला पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स के प्रभारी रमेश सर्वटे ने बताया कि मोहित जैन ने अपनी स्कॉडा कार बेचकर ये काम शुरू किया था।
