

’पीएचईडी मंत्री डॉ कल्ला ने की विकास कार्यों की समीक्षा’
बीकानेर, 11 दिसम्बर। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जिले में गांव, ढाणी सहित कस्बों और जिला मुख्यालय में आमजन को गुणवत्ता युक्त पानी की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए इस वर्ष 143 करोड 97 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला ने बताया कि जिले की हर व्यक्ति को गुणवत्ता युक्त पानी मिले इसके लिए उच्च जलाशय निर्माण के साथ-साथ नये नलकूपों का निर्माण , नलकूपों की ड्रिलिंग, तथा जल जीवन मिशन के तहत गांवों में घर-घर पानी के कनेक्शन किए गए हैं। डॉ कल्ला ने बताया कि आलोच्य वित्तीय वर्ष में विभाग द्वारा कुल 143 करोड़ 97 लाख व्यय के कार्य, जिनमें शहरी क्षेत्र में 16 करोड़ 63 लाख, ग्रामीण क्षेत्र में 37 करोड़ 34 लाख रूपये तथा जलजीवन मिशन में 90 करोड़ की राशि के कार्य कर टेलएण्ड तक बैठे उपभोक्ता को पीने का पानी पंहुचाया जाएगा।


डाॅ. कल्ला ने बताया कि नोखा व लूणकरणसर के विभिन्न ग्रामों में 70 लाख 62 हजार की राशि व्यय कर पंप बदलने का कार्य एवं 3 करोड़ 8 लाख की राशि व्यय कर रामनगर छतरगढ कार्ययोजना पूर्ण कर ग्रामवासियों को लाभान्वित किया गया। उन्हांेने बताया कि आरडी 291, लूणकरणसर में पाईप लाईन बदलने हेतु राषि रू 1 करोड़ 65 लाख व रामबाग में पाईप लाईन बदलने हेतु 49 लाख रूपये स्वीकृत कर अन्तिम छोर के उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया। इसके अतिरिक्त ग्राम सुरपुरा में उच्च जलाषय व पाईप लाईन बदलने के लिए 3 करोड़ 07 लाख की राशि स्वीकृत की गयी है, जिसका कार्य निर्माणाधीन है।


अभियांत्रिकी मंत्री ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 90 करोड़ रूपए की कुल 14 योजनाएं स्वीकृत की गई है, जिससे 61 गांवों के उपभोक्तओं को घर-घर पानी कनेक्शन कर लाभान्वित किया जावेगा। इसमें से 10 करोड़ की राशि के कार्य ग्राम उदासर, सूरपुरा, कानासर व बदरासर में प्रगतिरत है। शेष कार्यो हेतु निविदा का कार्य प्रकियाधीन है। उन्होंने बताया कि डूॅगरगढ ब्लाॅक हेतु कुल 45 नलकूप स्वीकृत किये गये जिनमें से 14 नलकूप क्रमशः गुसाईसर, रायसर, राजेडा, हामेरा, मुंडसर, रामसर, नापासर, गाढवाला, केसरदेसर जाटान, कल्याणसर, किल्चू देवडान, सुरजडा, गीगासर, अम्बासर में निर्मित कर उपभोक्तओं को लाभान्वित किया जा चुका है। शेष 31 ग्रामों हेतु कार्यादेश जारी किया जा चुका है, जिनका कार्य मार्च 2021 तक कार्य पूर्ण हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि कोलायत ब्लाॅक में 50 नलकूप निर्मित किये गये व खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में हैण्डपम्प निर्माणाधीन है। खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के अमरपुरा में राशि 93 लाख की योजना, मोतीगढ,सरदारपुरा हेतु 78 लाख रू व कोलायत विधानसभा क्षेत्र के बज्जू हेतु राषि रू 46 लाख 71 हजार एवं आर.डी.1018 में 49 लाख 11 हजार एवं अगनेउ सुरजडा हेतु राषि 32 लाख 85 हजार तथा बंागडदेसर बीठनोक राषि रू 48 लाख 43 हजार के कार्य पूर्ण कर उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खारा हेतु राषि रू 2 करोड़ 90 लाख, श्रीडूूंगरगढ के ग्राम रिडी बाना हेतु 48 लाख, खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के चारणवाला ग्राम हेतु 76 लाख 15 हजार, गिरीराजसर हेतु 86 लाख 54 हजार, भरतसिंहपुरा एवं नखतबना हेतु 42 लाख 67 हजार तथा फुलासर हेतु 3 करोड़ 8 लाख के कार्य तथा कोलायत हेतु राषि 3 करोड़ 96 लाख के कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है। जिनको आगामी ग्रीष्म त्रतु से पहले पूर्ण कर उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया जाएगा।


निर्धारित समय में पूर्ण गुणवत्ता के साथ हो कार्य
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि सभी अभियंता और कार्यकारी एजेंसी यह सुनिश्चित कर लंे कि सभी निर्माण कार्य, जिसमें जलाशयों के निर्माण के साथ पाइप लाइन बदलने आदि के कार्य शामिल है, निश्चित समय अवधि में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरे हो जाएं। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होनी चाहिए। कार्य विलंब होने के कारण आमजन को जहां पीने का पानी देर से पहुंचता है, वहीं सामग्री आदि के मूल्य में वृद्धि हो जाने से कार्य की लागत पर विपरीत असर पड़ता है, इसलिए निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।
डॉ कल्ला ने सुने आमजन के अभाव अभियोग
ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने शुक्रवार को डागा चैक स्थित अपने निवास पर आमजन के अभाव अभियोग सुने। डाॅ. कल्ला ने कहा कि पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं में किसी तरह की दिक्कत आमजन को नहीं आए, इसके लिए अधिकारी तत्परता और संवेदशीलता के साथ कार्य करें। आमजन के परिवाद सुनने के पश्चात डॉ कल्ला ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के निस्तारण के निर्देश भी दिए।
मंदिर के निर्माण कार्य का लिया जायजा
डाॅ. कल्ला ने शुक्रवार को रंगोलाई महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर में हो जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य और मन्दिर के अन्दरूनी भाग में उकेरे जाने वाले भित्ति चित्र को भी देखा। उन्होंने कहा कि मंदिर के अन्दरूनी भाग में भगवान शिव और पार्वती के भित्ति चित्र उकेरते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि चित्रकारी स्थानीय कला के अनुसार ही हो।
