जयपुर,(दिनेश शर्मा”अधिकारी”)। एस डी आर एफ अति. महानिदेशक बिस्वास के निर्देश पर राजस्थान कमाण्डेन्ट पंकज चौधरी ने ” F कम्पनी ” जोधपुर का विजिट का 13 जुलाई को पंकज चौधरी किया । प्रभारी गुलाबाराम , कम्पनी कमाण्डर एवं रोशन अली , प्लाटून कमाण्डर ने निरीक्षण में मय समस्त जाप्ता भाग लिया । सर्वप्रथम कम्पनी डबल गार्ड द्वारा सलामी दी गयी , इसके पश्चात उपकरण प्रदर्शनी का निरीक्षण किया एवं कम्पनी कार्यालय में विभिन्न पत्रावली का सूक्ष्म अवलोकन किया , कम्पनी के जवानों के आवास सुविधा , कम्पनी के स्टोर , मैस , बैरक , परिवहन शाखा , सामान्य शाखा एवं उपकरण प्रदर्शनी आदि का निरीक्षण किया । जिसमें उपकरणों के रख – रखाव एवं उनकी हैंडलिंग को लेकर आवश्यक दिशा – निर्देश दिये गये ।

इसके पश्चात कम्पनी मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर आमंत्रित गेस्ट श्री माधाराम सुथार द्वारा बोरवेल में गिरे हुए व्यक्ति को बाहर निकालने का डेमोस्ट्रेशन दिया गया। दईजर सरपंच रमेश भील द्वारा एसडीआरएफ सेनानायक चौधरी एवं आमंत्रित गेस्ट माधाराम सुथार का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण किया । सम्पर्क सभा में जवानों व स्टाफ की समस्याओं को जाना व आगामी मानसून सत्र के दौरान आने वाली परेशानियों से निपटने के लिए सकारात्मक और मानसिक रूप से मजबूत रहकर काम करने के निर्देश दिये एवं तन – मन से काम कर एसडीआरएफ का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया । 14 जुलाई को कायलाना झील पर प्रातः 07.30 बजे आईं पी एस पंकज चौधरी , एसडीआरएफ सेनानायक , जिला प्रशासन , पुलिस के अधिकारी , सिविल डिफेन्स एवं भारतीय सेना की रेस्क्यू विंग की टुकड़ी के सम्मुख बचाव राहत डेमो व अभ्यास का आयोजन होगा । इसके पश्चात इमरजेन्सी रेस्क्यू ऑपरेशन सेन्टर गेवा गांव का विजिट किया जायेगा ।

You missed