जैन समाज की बेटियां सीख रही है जीएसटी-टैली का हुनर

बाड़मेर । जैन जागृति मंच, बाड़मेर की ओर से जैन समाज के बालक-बालिकाओं एवं महिलाओं को हुनरमन्द बनाने को लेकर पिछले कई वर्षाें से कम्प्यूटर, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, इंग्लिश स्पोकन आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । जिस कड़ी में इन दिनों मंच की ओर से बालिकाओं को जीएसटी-टैली कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । मंगलवार को मंच के वरिष्ठ सदस्य भूरचन्द बोहरा मारसा एवं मंच सचिव मुकेश बोहरा अमन ने प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया और बालिकाओं से प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली ।

जैन जागृति मंच, बाड़मेर के सचिव मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि हुनरमन्द व्यक्ति जीवन में हर जगह अपना मुकाम कायम कर ही लेता है । ऐसे में आधुनिक दौर में महत्वपूर्ण होते जा रहे कम्प्यूटर का ज्ञान बहुत ही जरूरी हो गया है । अमन ने कहा कि जीएसटी-टैली कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर बालिकाएं एकाउण्ट का कार्य बड़ी सहजता से कर सकती है ।

मंच की ओर से संचालित निःशुल्क जीएसटी-टैली कम्प्यूटर प्रशिक्षण में दो बैच के माध्यम से जैन समाज की बालिकाओं को दक्ष प्रशिक्षिका संगीता राठी द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है । ये बालिकाएं जीएसटी-टैली कम्प्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त कर घर बैठे स्वरोजगार कर सकती है । और परिवार के लिए आर्थिक रूप से मददगार बन सकती है । जीएसटी-टैली कम्प्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त करने की इच्छुक बालिक-बालिकाएं आगामी 15 फरवरी तक अपना नाम मंच सचिव मुकेश बोहरा अमन 8104123345 के पास लिखवा देवें ।

इस दौरान मंच के वरिष्ठ सदस्य भरूचन्द बोहरा , मंच सचिव मुकेश बोहरा अमन, प्रशिक्षिका संगीता राठी एवं बालिकाएं उपस्थित रही।