किसान सरकार से कर रहा है मुआवजे की मांग

बाडमेर।बाड़मेर में बदलते मौसम की वजह से किसानों की रबी की फसलों को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। रबी की फसलें जलने से किसान अब सरकार की तरफ देख रहा है। पच्छुआ हवा के चलने की वजह से किसानों की 50 फीसदी से भी ज्यादा फसलें जल गई है। पटवारी व एसडीएम, तहसीलदार ने रामजी की गोल इलाके का सर्वे किया है। वहीं, गुरुवार को केंद्रीय अध्ययन दल बाड़मेर सूखा प्रभावित इलाकों का जायज़ा लेने के लिए पहुंचा। जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर व जिले के अधिकारियों के साथ मीटिंग करके सूचनाएं ली।

जिला कांफ्रेंस हाल में केंद्रीय अध्ययन दल व जिला कलेक्टर जिले अधिकारियों से सूखे प्रभावित इलाके की जानकारी लेते हुए जिला कांफ्रेंस हाल में केंद्रीय अध्ययन दल व जिला कलेक्टर जिले अधिकारियों से सूखे प्रभावित इलाके की जानकारी लेते हुए।

दरअसल बीते 15 दिनों से पश्चिमी हवा चलने की वजह से रबी की फसलें, जीरा, इसबगोल, रायड़ा की फसलों में काफी नुकसान हुआ है। जीरा की फसलें तो आधे से ज्यादा जल गई है। वहीं, रायड़ा में चरम रोग पनपे से जलनी शुरू हो गई है। किसान चिंतित है कि अब अध पक्की फसलों को रोग से कैसे बचाया जाए।

चौहटन इलाके के लीलसर किसान जली फसलों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे।
चौहटन इलाके के लीलसर किसान जली फसलों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे।
चौहटन इलाके के लीलसर से किसान अपनी जली फसलों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को फसल दिखाई और कहा साहब सारी फसलें नष्ट हो गई है। किसानों का कहना है कि लगातार बदल रहे मौसम से किसानों की रबी की फसलों में झुलसा एवं छाछ्या रोग लग गया है। रोग का असर सबसे ज्यादा जीरे पर पड़ा है। जीरा की बुआई की आधी फसलें जल गई है। खेतों में खड़ी जीरे की फसल खराब हो रही है। बाड़मेर जिले के चौहटन, धोरीमन्ना, बाड़मेर, गुड़ामालानी, गडरारोड, रामसर इलाके में इसका सबसे ज्यादा खराबा है।

रामजी की गोल इलाके में अधिकारी जली फसलों का जायजा लेते हुए।

सरपंच रामाराम जाणी के मुताबिक किसानों पर आफत आ गई है। बदलते मौसम की वजह से फसलें जलती जा रही है। फसलों को बचाने के लिए सरकार किसानों की मदद करें। फसलों का सर्वे करवाकर मुआवजा दिलाया जाए।

बोर चारणान‌ पटवारी कुंभसिह सारण ने बताया कि पटवार मंडल डबोई व बोर चारणान इलाके में बोई रबी की फसलों का जायजा लिया है। फसलों में रोग लगने की वजह से जीरे की फसलें जल रही है। विशेष गिरदावरी कर सरकार की तरफ से किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

केंद्रीय अध्ययन दल बाड़मेर दौरे पर

भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव रितेश चौहान के नेतृत्व में केन्द्रीय दल बाड़मेर पहुंचा। कांफ्रेंस हाल में केंद्रीय दल, जिला कलेक्टर लोक बंधु व जिला अधिकारियों के साथ मीटिंग की। जिले में सूखा प्रभावित इलाकों के बारे में जानकारी ली। मीटिंग के बाद केंद्रीय दल चौहटन इलाके के सूखा प्रभावित इलाकों को जायजा लिया।