

जयपुर- सुरेश अग्रवाल लगातार चौथी बार फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री ( फोर्टी )के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। 15 अप्रैल को फोर्टी अध्यक्ष और कार्यकारिणी के चुनाव में नामांकन की आखिरी तारीख थी। अध्यक्ष पद पर सुरेश अग्रवाल के अलावा किसी ने नामांकन नहीं भरा। जिसके कारण सुरेश अग्रवाल के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। इसी तरह कार्यकारिणी के 78 पदों पर 79 नामांकन आए। इनमें से 1 नामांकन रद्द होने से पूरी कार्यकारिणी का चुनाव भी निर्विरोध हो गया। मुख्य चुनाव अधिकारी ऋषिपाल अग्रवाल ने 15 अप्रैल नामांकन की आखिरी तारीख को शाम 5 बजे तक एक पद पर एक ही नामांकन होने के कारण अध्यक्ष और कार्यकारिणी के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही सुरेश अग्रवाल को प्रदेशभर से बधाइयों का लग गया। निवर्तमान मुख्य सचिव नरेश अग्रवाल और गिरधारी अग्रवाल के साथ फोर्टी के स्टाफ ने फूल मालाओं से सुरेश अग्रवाल का स्वागत किया। अल्प संख्यक आयोग अध्यक्ष रफीक खान, फोर्टी के निवर्तमान संरक्षक सुरजाराम मील और आई सी अग्रवाल ने भी सुरेश अग्रवाल को बधाई दी।