जयपुर। अखिल भारतीय श्रीमाल जैन जागृति संस्था की ओर से पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम बरकत नगर के राजवंश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लुभानी जैन के मंगलाचरण से हुआ। कार्यक्रम में गत वर्ष दशलक्षण महापर्व के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में महिला पुरुष और बच्चे सभी उम्र के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार जैन, महासचिव इन्द्र कुमार जैन और कोषाध्यक्ष नवल जैन सहित महिला मंडल और युवा मंडल जयपुर के सदस्यो ने 550 से अधिक पुरूस्कार वितरित किए। इस दौरान पारितोषिक वितरण के लिए सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाह का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में जैन समाज के जोग मौजुद रहे।
संस्था के महासचिव इन्द्र कुमार जैन ने बताया कि अखिल भारतीय श्रीमाल जैन जागृति संस्था एक सामाजिक सरोकार से संबंधित संस्था है, इसमें धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक सोशल वेलफेयर के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। गत 15 वर्षों से वे समाज में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। विगत 2 वर्षों में कोरोना महामारी के जब जोग बाहर नही निकल पा रहे थे उस समय में हमने ऑनलाइन धार्मिक प्रतियोगिताएं आयोजित किए। उन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता रहे प्रतिभगियो को यह पुरस्कार दिए गए। भाद्रपद मास में इस वर्ष भी इस तरह के प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।