बीकानेर । पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दो दिवसीय बीकानेर दौरे देव दर्शन के दूसरे दिन सोमवार को राजे ने पूर्व विधायक गोपाल ज कृष्ण जोशीजो के घर पहुंची। जहां उन्होंने पूर्व विधायक जोशी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और जोशी के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। राजे जस्सूसर गेट क्षेत्र स्थित पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी के बरसलपुर हाउस जाकर कार्यकर्ताओं मुलाकातके बाद भाटी के नेतृत्व में शरह नथानिया गोचर की चारदीवारी देखने के लिए शरह नथानिया पहुंच कर उन्होंने चारदीवारी का अवलोकन किया। राजे के साथ पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी, विधायक सिद्धी कुमारी, भाजपा शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी साथ रहे। दूसरी ओर शरद पूर्णिमा के मौके पर राजे ने रविवार देर शाम को नागणेचीजी माता मंदिर, नगर सेठ लक्ष्मीनाथजी मंदिर व श्रीहनुमान मंदिर में धोक लगाई।