भारत युवा देश है। यहां 65% से अधिक आबादी की आयु 35 साल से कम है। ऐसे में देश का युवा वर्ग केवल भारत के भविष्य को आकार ही नहीं दे रहा, बल्कि इसके आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य में भी महत्वपूर्ण बदलाव ला रहा है। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर, हम उनकी आकांक्षाओं, हिम्मत, नवोन्मेष और सार्थक बदलाव लाने के उनके जज़्बे का सम्मान करते हैं।

आज, युवा देश के विभिन्न शहरों और उभरते बाज़ारों में उद्यमिता, डिजिटल करियर और नए अवसरों की ओर बढ़ रहे हैं, आर्थिक सुरक्षा उनकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का ज़रूरी माध्यम बनता जा रही है। हालांकि नई स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के लिहाज़ से टियर-2 और टियर-3 बाज़ारों की हिस्सेदारी अब लगभग 62% है, इसके बावजूद युवा ग्राहकों के बीच बीमा के बारे में जागरूकता और आर्थिक तैयारी बढ़ाने का विशाल अवसर है।

साधारण बीमा अब सिर्फ जोखिम से बचाव का ज़रिया ही नहीं, बल्कि यह ऐसी बुनियादी चीज़ है जो लोगों को आत्मविश्वास के साथ नए अवसर तलाशने, अनिश्चितताओं से उबरने और दीर्घकालिक आर्थिक मज़बूती बने रहने में मदद करती है।

इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस का मानना ​​है कि नवोन्मेष, टेक्नोलॉजी और आसानी से मिलने वाले सुरक्षा समाधान से सुरक्षा की कमी पूरी करने और अगली पीढ़ी के लिए बीमा को अधिक कारगर, समझने में आसान और सबके लिए सुलभ बनाने में मदद मिल सकती है। हम जागरूकता, सुलभता और डिजिटल आधारित अनुभवों में निवेश कर, देश के युवाओं को सटीक आर्थिक फैसले लेने और अधिक सुरक्षित और मज़बूत भविष्य बनाने के लिए सशक्त बना सकते हैं।