मैत्री अनुप्रेक्षा प्रयोग, चार भावना का zoom meeting के द्वारा Webinar किया गया ” प्रेक्षाफाउंडेशन की सह संयोजिका श्रीमती सायरा जैन (कांदिवली, मुंबई) speaker के रूप में हमारे साथ थी। सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। speaker सायरा जी जैन का स्वागत एवं परिचय मंत्री श्रीमती संगीता लुनिया ने दिया। अध्यक्षा श्रीमती प्रेमा नाहटा ने बारह भावनाओं को संक्षिप्त में बताते हुए कहा कि बारह भावनाओं के द्वारा अपने अवचेतन मन की programming कर सही मायने में positive एवं balance बनें।

अपनी दृष्टि को भी सम्यक बनाएं। ललित मरोटी के अनुसार speaker सायरा जी जैन ने बताया कि मैत्री अनुप्रेक्षा प्रेक्षा ध्यान का एक ऐसा प्रयोग है जिसके द्वारा आप अपने अंदर आत्मौपम्य की भावना का विकास कर सकते हैं। मैत्री अनुप्रेक्षा प्रयोग में आप अपने अवचेतन मन की ध्वनि, कायोत्सर्ग चैतन्य केंद्र के प्रेक्षा से जागृत करते हैं और अनुचिंतन देते हुए अपने भीतर मैत्री भावना का विकास करते हैं साथ ही मैत्री भावना के सुंदर प्रयोग करवाए गए एवं बहनों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया
रजत जयंती संपोषण पर संयोजिका श्रीमती माधुरी सेठिया ने अपने विचार व्यक्त किए एवं धन्यवाद आभार ज्ञापन किया। Facebook page terapanth mahila mandal Kathmandu पर live telecast किया गया। zoom meeting host श्रीमती प्रियंका पारख ने किया। कार्यक्रम की समस्त समाज ने तहे दिल से प्रशंसा की !