Site icon OmExpress

धौलपुर : डकैत केशव गुर्जर को हथियार सप्लाई करने वाले बदमाशों को धरा, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में हुई कार्रवाई

Dholpur Police Action

OmExpress News / Dholpur / डकैतों के लिए जाना जाने वाले धौलपुर में सोमवार को राजस्थान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। धौलपुर में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (SP Mridul Kachawa) के निर्देशन में इनामी डकैत केशव गुर्जर के चार साथियों को गिरफ्तार कर लिए हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दस्यु के उन्मूलन, अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘दस्यु मुक्त डांग, दस्यु मुक्त बीहड़’ अभियान के अन्तर्गत के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।

यह है आरोपी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि योगेन्द्र सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर बाडी और डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम धौलपुर ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए कुख्यात इनामी डकैत केशव गुर्जर को हथियार व राशन सामग्री सप्लाई करने वाले उसके चार साथियों को पकड़ लिया है। इसमें रामवकील उर्फ वकील कमलसिंह भैरोंसिंह और रामलखन को गिरफ्तार किया है।

कई मामले हैं दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार चारों आरोपियों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इनके विरुद्ध थाना सदर बाडी पर आर्म्स एक्ट एवं 11 आरडीए एक्ट में प्रकरण भी दर्ज किया गया है। अब इनसे डकैत केशव गुर्जर के ठिकानों व अन्य साथियों के सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ कराई जा रही है।

Exit mobile version