Site icon OmExpress

अक्षय ने लिया पीएम मोदी का इंटरव्यू

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी की अक्षय कुमार को हम सभी ने एक साथ तो देखा है, लेकिन अक्ष्य कुमार ने हाल ही में पीएम मोदी के साथ बाचतीच की। अक्ष्य ने पूछा क्या प्रधानमंत्री मोदी को गुस्सा आता है? जब मैं कहता हूं की मुझे गुस्सा नहीं आता तो बहुत लोगों को आश्चर्य होगा। मेरी ट्रेनिंग के दौरान मुझे सिखाया गया कि नेगिटिव चीजों से आगे कैसे बढऩा है।

मैं कह सकता हूं की मैं इतने साल मुख्यमंत्री रहा, मैं प्रधानमंत्री हूं लेकिन आज तक मुझे गुस्सा दिखाना का अवसर नहीं आया। मैं अनुशासित हूं, किसी का अपमान नहीं करता। अक्षय ने सवाल किया की आपका इतना बड़ा घर है तो क्या आपका मन नहीं करता मां आपके साथ रहे। पीएम ने कहा कि मैने बहुत ही छोटी आयु में घर छोड़ दिया था। उन्होंने कहा अगर मैं प्रधानमंत्री बनकर घर से निकला होता, तो मेरा मन रहता की सब वहीं रहे, लेकिन मैंने बहुत छोटी उम्र में घर छोड़ दिया था और इसलिए लगाव, मोहमाया सब मेरी ट्रैनिग के कारण छूट गया, लेकिन हाल ही मैं मैंने अपनी मां को बुलाया उनके साथ कुछ समय बिताया। मेरी मां ने कहा कि मेरे पीछे क्यों वक्त बर्बाद करते हो। मैं भी उन्हें समय नहीं दे पाता था। अपने कामों में व्यस्त रहता था।

मैं कभी किसी से मिलता हूं तो मेरा कभी कोई फोन नहीं आता है। मैंने खुद को जीवन को ऐसा अनुशासित बनाया है। जहां तक ह्यूमर का सवाल है तो मेरे परिवार में मैं हमेशा पिता जी की नाराजग होते थे तो पूरे माहौल को हल्का कर देता था। अपने शब्दों से माहौल हल्का कर देता था। मुझे शब्दों से खेलने में आता है मजा, लेकिन अब डर लगता है कि क्योंकि आजकल बहुत दुरुपयोग होता है। पीएम ने हंसते हुए कहा कि टीआरपी वाले ज्यादा दिक्कत कर देते हैं। पीएम ने बताया कि जब वो सीएम बने तो उनका उकाउंट खुला, इससे पहले बचपन में ुनका गांव में देना बैंक की शाखा खुली उस वक्त मेरा बचपन में पहली बार अकाउंट था।

Exit mobile version