Site icon OmExpress

बंगाल चुनाव 2021: अमित शाह ने जारी किया BJP का मेनिफेस्टो, CAA लागू करने का किया वादा

Amit Shah released BJP Manifesto for Bengal Elections 2021

OmExpress News / Kolkata / पश्चिम बंगाल का ‘रण’ जीतने के लिए BJP ने रविवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है। इसे संकल्प पत्र का नाम दिया गया है। इस दौरान बंगाल BJP के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। (Amit Shah Released BJP Manifesto for West Bengal)

केंद्रीय गृह मंत्री और BJP नेता अमित शाह कोलकाता में पार्टी कार्यालय से घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि घोषणापत्र की जगह हमने ‘संकल्प पत्र’ नाम देना उचित समझा है। क्योंकि ये एक संकल्प है कि हम आगे कैसे सोनार बांग्ला बनाएंगे। पश्चिम बंगाल की जनता की अपेक्षाओं को कैसे पूरा करेंगे।

बीजेपी के संकल्प पत्र के अहम मुख्य बिंदु:

भाजपा सरकारें बनने के बाद ही संकल्प पत्र पर सरकारें चलने लगी हैं: शाह

अमित शाह ने कहा, ”कई वर्षों से संकल्प पत्र महज एक प्रक्रिया बनकर रह गया था। जब से भाजपा की सरकारें बनने लगीं तब से संकल्प पत्र का महत्व बढ़ने लगा क्योंकि भाजपा सरकारें बनने के बाद ही संकल्प पत्र पर सरकारें चलने लगी हैं।” उन्होंने यह भी कहा, ”संकल्प पत्र में सिर्फ घोषणाएं नहीं हैं, बल्कि ये संकल्प है दुनिया के सबसे बड़े दल का, ये संकल्प है देश में 16 से ज्यादा राज्यों में जिसकी सरकार है उस पार्टी का, ये संकल्प है जिसकी पूर्ण बहुमत से लगातार दो बार बनी सरकार का।”

आपको बता दें कि इससे पहले आज बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित किया और बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की लोगों से अपील की। इस दौरान बीजेपी के दोनों ही नेताओं ने ‘सोनार बांग्ला’ के पार्टी के नारे को दोहराया।

Exit mobile version