Site icon OmExpress

बदसलूकी एवं बलात्कार के खिलाफ किया आक्रोश प्रकट

बीकानेर। जय नारायण व्यास नगर मे आम जन और छात्र छात्राओं ने मध्यप्रदेश मे मासूम बच्ची के साथ हुई बदसलूकी एवं बलात्कार के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुवे कैंडल मार्च निकाला गया। अमित पुरोहित ने बताया कि मुँह पर काली पट्टी बांधकर एवं हाथो मे बैनर लेकर आरोपियों को सजा देने एवं पीडि़ता को न्याय दिलवाने के लिए जमकर नारे बाजी की गई। कमल शर्मा ने कहा कि देश मे ऐसी घटनाये निंदनीय है प्रशासन को सख्त कदम उठाने होंगे। दिनेश चारण एवं शेरू दान चारण ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की।

Exit mobile version