5 जून, मुंबई, 2026: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक और पिछले एक दशक में भारतीय रिज़र्व बैंक से यूनिवर्सल बैंक में रूपांतरण हेतु सैद्धांतिक (In-Principle) स्वीकृति प्राप्त करने वाले पहले संस्थान AU स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU SFB) ने एक केंद्रित और एकीकृत स्थिरता रणनीति के माध्यम से भारत को निम्न-कार्बन और जलवायु-लचीले भविष्य की ओर अग्रसर करने की अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।
जलवायु कार्रवाई के प्रति बैंक का दृष्टिकोण तीन प्रमुख स्तंभों, क्लाइमेट फाइनेंस, ग्रीनिंग ऑपरेशन्स और कम्युनिटी एंगेजमेंट, पर आधारित है, जो बैंक को अपने व्यवसाय और उससे आगे भी सार्थक प्रभाव उत्पन्न करने में सक्षम बनाते हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस पर टिप्पणी करते हुए AU SFB के संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय अग्रवाल ने कहा; “जलवायु कार्रवाई के लिए निरंतर और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है तथा इस परिवर्तन को संभव बनाने में वित्तीय संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में हम जलवायु–केंद्रित वित्तपोषण, जिम्मेदार परिचालन और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से अपने मुख्य व्यवसाय में स्थिरता को समाहित कर रहे हैं। नवीकरणीय ऊर्जा वित्तपोषण में हमारी मजबूत प्रगति, जिसे हमारे ग्रीन डिपॉजिट्स से समर्थन मिला है, भारत के जलवायु लक्ष्यों में सार्थक योगदान देने के साथ–साथ दीर्घकालिक मूल्य सृजन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।“
नवीकरणीय ऊर्जा पर विशेष फोकस के साथ क्लाइमेट फाइनेंस को बढ़ावा
AU SFB ने अपने ग्रीन फिक्स्ड डिपॉजिट (ग्रीन FD) के माध्यम से जलवायु वित्त प्रयासों को और मजबूत किया है। यह एक विशेष जमा उत्पाद है, जिसके तहत संचित धनराशि को पात्र हरित परिसंपत्तियों में निवेश किया जाता है।
31 मार्च 2026 तक बैंक ने 24,520 ग्रीन फिक्स्ड डिपॉजिट्स के माध्यम से लगभग ₹2,950 करोड़ जुटाए हैं, जिनका 100% निवेश हरित परिसंपत्तियों में किया गया है। इनमें नवीकरणीय ऊर्जा (मुख्य रूप से सौर परियोजनाएं), स्वच्छ परिवहन (इलेक्ट्रिक वाहन) तथा हरित भवन शामिल हैं, जिनमें नवीकरणीय ऊर्जा प्रमुख फोकस क्षेत्र के रूप में उभरी है।
नवीकरणीय ऊर्जा AU SFB के हरित परिसंपत्ति पोर्टफोलियो का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है, जो बाजार की मजबूत मांग और निम्न-कार्बन विकास को बढ़ावा देने के प्रति बैंक की रणनीतिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बैंक सौर, पवन तथा अन्य उभरते स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्रों में कार्यरत व्यवसायों और उद्यमियों को अनुकूलित वित्तीय समाधान प्रदान कर भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
बैंक की नवीकरणीय ऊर्जा वित्तपोषण उपस्थिति राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक, तेलंगाना और हरियाणा जैसे उच्च-विकास वाले क्षेत्रों तक फैली हुई है, जिससे AU SFB भारत के विकसित होते स्वच्छ ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में स्थापित हुआ है।
डिजिटल और कुशल बैंकिंग के माध्यम से ग्रीनिंग ऑपरेशन्स
जलवायु समाधान के वित्तपोषण के साथ-साथ AU SFB जिम्मेदार और कुशल परिचालन प्रक्रियाओं के माध्यम से अपने पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
बैंक सक्रिय रूप से वीडियो बैंकिंग समाधानों को बढ़ावा दे रहा है, जिससे ग्राहक शाखाओं में भौतिक रूप से आए बिना सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इससे आवागमन से होने वाले उत्सर्जन में कमी आती है और ग्राहक सुविधा व परिचालन दक्षता दोनों में वृद्धि होती है।
अपने डिजिटल-फर्स्ट दृष्टिकोण को और मजबूत करते हुए बैंक ने एंड-टू-एंड डिजिटल ऑनबोर्डिंग और सोर्सिंग प्रक्रियाओं का विस्तार किया है, जिसमें डिजिटल सेल्स प्लेटफॉर्म और स्ट्रेट-थ्रू प्रोसेसिंग (STP) क्षमताओं के माध्यम से पेपरलेस ग्राहक अधिग्रहण शामिल है।
AI-संचालित ग्राहक ऑनबोर्डिंग, डिजिटल ऋण प्रक्रियाएं, बैक-ऑफिस कार्यों में वर्कफ्लो ऑटोमेशन और एकीकृत डिजिटल सर्विसिंग प्लेटफॉर्म ने मैनुअल हस्तक्षेप, भौतिक दस्तावेज़ीकरण और कागज की खपत को कम करने में मदद की है।
पर्यावरणीय पहलों के माध्यम से समुदायों को सशक्त बनाना
समावेशी और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत AU SFB सामुदायिक-आधारित पर्यावरणीय पहलों में निवेश जारी रखे हुए है। बैंक वनीकरण अभियान और जल संरक्षण कार्यक्रम संचालित करता है, जो पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्स्थापन, भूजल पुनर्भरण और जमीनी स्तर पर जलवायु लचीलापन बढ़ाने में योगदान देते हैं।
इन पहलों को मापनीय पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। हाल की पहलों में चेन्नई की मेडावक्कम झील का पुनरुद्धार शामिल है, जो क्षेत्रीय भूजल स्तर और जैव विविधता को बढ़ाने वाली पुनर्जीवन परियोजनाओं के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

